Travel

अब भारत में लीजिये फ्रांस घूमने का मजा

Now enjoy the experience of visiting France right here in India.

अब भारत में लीजिये फ्रांस घूमने का मजा

फ्रांस की तरह ही हमारे देश में भी एक जगह मौजूद है, जिसका नाम पुडुचेरी है, इस जगह की खासियत यह है कि फ्रांस से यहां पर आने वाले लोगों को लगता ही नहीं की वो भारत में है, क्योंकि यह जगह हुबहू फ्रांस की ही कौपी है।

व्हाइट टाउन है खास

समुद्र के किनारे बसे इस प्रदेश में घूमने लायक कई खूबसूरत जगह मौजूद है, यहां जाने के लिए आपको वीजा और पासपोर्ट की भी जरूरत नहीं पड़ेगी । आप इसके बिना ही यहां एंजौय कर सकती हैं। पुडुचेरी को एक बेहतरीन टाउन प्लानिंग के हिसाब से ही बसाया गया है। यहां पर फ्रांसीसियों के लिए अलग से एक टाउनशिप बनाई गई है, जिसे व्हाइट टाउन कहा जाता है ।

Travel Now enjoy the experience of visiting France right here in India.

पुडुचेरी में लगी कई महापुरूषों की मूर्तियां इसकी खास पहचान है, सिर्फ सड़क ही नहीं बल्कि यहां के एक बीच पर महात्मा गांधी की तस्वीर लगी हुई है, जिसके कारण उस बीच को महात्मा गांधी के नाम से ही जाना जाता है ।

Travel Now enjoy the experience of visiting France right here in India.

खूबसूरत चर्च को देखने आते हैं देश-विदेश से लोग

सेक्रेड हार्ट कैथोलिक चर्च पुडुचेरी की सबसे मशहूर जगह हैं, इस चर्च में अंग्रेजी और तमिल में प्रार्थना की जाती है। इसके अलावा इस चर्च में आप 2000 हजार लोगों को एक साथ प्रार्थना करते हुए देख सकते हैं। चर्च और बीच के अलावा पुडुचेरी के एक प्राचीन मंदिर भी दुनियाभर में मशहूर है, जिसे श्री गणेश का मनाकुला विलय कुलौन मंदिर के नाम से जाना जाता हैं।

Travel Now enjoy the experience of visiting France right here in India.

कैसे पहुँचे

प्रमुख संघराज्य क्षेत्र होने के कारण पुडुचेरी का अपना रेलवे स्टेशन है। देश के सभी बड़े शहरों से आने वाली रेलगाड़ियां पुडुचेरी में रुकती हैं। रेलगाड़ी से पुडुचेरी की यात्रा भी एक अच्छा विकल्प है। पुडुचेरी से निकटतम हवाईअड्डा चेन्नई में है, चेन्नई हवाईअड्डे से नियमित घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें उपलब्ध हैं और इसी कारण हवाई यात्रा से चेन्नई जाना एक अच्छा विकल्प है। जहाँ से आप पांडुचेर्री जा सकते हैं जो केवल 139 किलोमीटर दूर है.

Travel Now enjoy the experience of visiting France right here in India.

Back to top button
होम
Offers/Deals
जॉब्स
इन्फो.
वीडियो
अधिक