ethink advert
Firozabad Newsफिरोजाबाद शहर

फिरोजाबाद: काव्य पाठ में रिया तिवारी ने मारी बाजी

फिरोजाबाद। महात्मा गांधी बालिका पी.जी के हिंदी विभाग द्वारा काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राचार्या डॉ प्रियदर्शनी उपाध्याय ने मॉ सरस्वती के चित्र के समझ दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कबीर, तुलसी, सुभद्रा कुमारी चौहान, महादेवी वर्मा एवं रामधारी सिंह दिनकर आदि कवियों की कविताओं के साथ-साथ स्वरचित कविताओं का सस्वर वाचन पाठ किया गया। निर्णायक मंडल में कीर्ति, डॉ प्रीति सिंह पटेल, डॉ दीपा कनौजिया रही। डॉ प्रीति सिंह पटेल, डॉ दीपा कनौजिया ने छात्राओं को विश्व हिंदी दिवस के बारे में जानकारी दी। कीर्ति ने हिंदी भाषा के विकास एवं प्रचार प्रसार के लिए छात्राओं को जागरूक किया। कार्यक्रम की संयोजिका डॉ संध्या द्विवेदी, सहसंयोजिका मोनिका, डॉ प्रिया डॉ संध्या द्विवेदी ने छात्राओं को प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने हेतु प्रोत्साहित किया। काव्य पाठ प्रतियोगिता में रिया तिवारी प्रथम, हिमानी द्वितीय, मनस्वी तृतीय स्थान पर रही।

Related Articles

Back to top button
होम
न्यूज़
जॉब्स
इन्फो.
वीडियो
अधिक