नीदरलैंड्स में भारतवंशियों के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

Prime Minister Narendra Modi among the Indian diaspora in the Netherlands.
View this post on Instagram
नीदरलैंड्स में भारतवंशियों के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मानवता के समक्ष चुनौतियों को गिनाया
पिछले ढाई महीने से चल रहे पश्चिम एशिया संघर्ष के समाप्त होने की संभावना कम होते देख प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसके भयावह परिणाम को लेकर दुनिया को चेतावनी दी है। उन्होंने कोरोना और मौजूदा संघर्ष के संदर्भ में कहा कि अगर स्थिति नहीं बदली तो पिछले एक दशक में जो प्रगति हुई है, उस पर पानी फिर जाएगा और करोड़ों लोग फिर से गरीब हो जाएंगे। मोदी ने यह बात नीदरलैंड के हेग में भारतवंशियों के एक समूह को संबोधित करते हुए कही। वह चार यूरोपीय देशों के दौरे के पहले चरण में शनिवार सुबह वहां पहुंचे।
मोदी ने कहा-‘ जब भारत सफल होता है तो पूरी मानवता को उसका फायदा होता है। आज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां भी हैं। रिकार्ड गति से हाईवे निर्माण, रेलवे का अभूतपूर्व विद्युतीकरण किया गया है। देश वंदे भारत जैसी सेमी-हाईस्पीड ट्रेनों के साथ ही दुनिया का सबसे बड़ा नवीकरणीय ऊर्जा विस्तार कर रहा है। बड़े से बड़ा लक्ष्य हो, भारत उसे पाकर ही रहेगा।’



