कैमरे के लेंस से

मैड्रिड को हराकर 29वीं बार चैंपियन बना बार्सिलोना

Barcelona becomes champion for the 29th time after defeating Madrid.

मैड्रिड को हराकर 29वीं बार चैंपियन बना बार्सिलोना

बार्सिलोना, एपी: बार्सिलोना ने रविवार को कैंप नोठ में अपने चिर प्रतिद्वंद्वी रीयल मैड्रिड को 2-0 से हराकर लगातार दूसरी और कुल मिलाकर 29वीं बार स्पेनिश फुटबाल टूर्नामेंट ला लीगा का खिताब जीता। इस क्लासिको मुकाबले में मार्कस रैशफोर्ड के नौवें मिनट व फेरान टोरेस के 18वें मिनट में किए गए गोल ने बार्सिलोना की जीत सुनिश्चित की। इससे उसने ला लीगा के तीन दौर के मैच शेष रहते हुए मैड्रिड पर 14 अंकों की अजेय बढ़त हासिल कर ली।

 

कैमरे के लेंस से Barcelona becomes champion for the 29th time after defeating Madrid.

बार्सिलोना के कोच हांसी फ्लिक रविवार को खेले गए इस क्लासिको मैच में अपने पिता के निधन के बावजूद डगआउट में मौजूद थे। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने काली पट्टी बांधी। अगर यह मैच ड्रा भी हो जाता तो बार्सिलोना के लिए चैंपियन बनने के लिए पर्याप्त होता । रीयल मैड्रिड ने ला लीगा में रिकार्ड 36 खिताब जीते हैं, लेकिन वह कभी लगातार दूसरे साल यह बड़ी ट्राफी नहीं जीत पाया है। रैशफोर्ड नेफ्री किक पर बार्सिलोना के लिए पहला गोल किया, जबकि टोरेस ने डैनी ओल्मो के पास पर पेनाल्टी एरिया के अंदर से गोल करके स्कोर 2-0 कर दिया। रीयल मैड्रिड को अपने स्टार काइलिन एमबापे की कमी खली । वह चोटिल होने के कारण नहीं खेल पाए। एमबाप्पे ने लीग में अभी तक सर्वाधिक 24 गोल किए हैं।

Related Articles

Back to top button
होम
Offers/Deals
जॉब्स
इन्फो.
वीडियो
अधिक