Firozabad Newsक्लब मीटिंगफिरोजाबाद शहर
फिरोजाबाद: इनकम टैक्स ट्रेड टैक्स बार एसोसिएशन का हुआ शपथ ग्रहण

फिरोजाबाद। इनकम टैक्स ट्रेड टैक्स बार एसोसिएशन की नवीन कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। अतिथियों का पीत टुपट्ा पहनाकर स्वागत किया गया। फिरोजाबाद क्लब में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह का शुभारम्भ अतिथियों ने दीप प्रज्जवलन कर किया। नवागत कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
अध्यक्ष विजय कुमार जैन, महासचिव आफताब अहमद, कोषाध्यक्ष प्रिंस बंसल, डायरेक्टर कुलदीप मित्तल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रूपेंद्र सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्णलाल गुप्ता, ऑडीटर विजय प्रकाश शर्मा, सोशल सैकेट्ररी कुलदीप गुप्ता, ज्वाइंट सैक्रेट्ररी निखिल बंसल, पीआरओ देवेश सक्सैना, संयोजक भीमराज आरोरा, अभय अग्रवाल, पंकज गुप्ता, राहुत श्रोती, निखिल मित्तल, वरूण मित्तल के साथ कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलाकर मनोनयन पत्र प्रदान किये।





