कैमरे के लेंस से

भीख मांगते रोबोट का वीडियो वायरल

Video of a robot begging goes viral.


अजब-गजब: भीख मांगते रोबोट का वीडियो वायरल
बीजिंग, एजेंसी। हाल ही में चीन की सड़क पर एक हाईटेक ह्यूमनॉइड रोबोट (इंसान जैसा दिखने वाला ) को इंसानों की तरह घुटनों के बल बैठकर राहगीरों से पैसे मांगते हुए देखा गया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो काफी चर्चा में है।
वीडियो के अनुसार, रोबोट सड़क किनारे इंसानों की तरह लाचार मुद्रा में बैठा हुआ दिख रहा। लोगों का ध्यान खींचने के लिए वह हाथ जोड़कर भीख मांगने वाले शारीरिक हाव-भाव प्रदर्शित कर रहा था। इस रोबोट के पास एक क्यूआर कोड लगा था, ताकि लोग उसे स्कैन करके सीधे डिजिटल। पेमेंट के जरिए पैसे ट्रांसफर कर सकें। इस वीडियो पर लोगों का कहना है कि यदि रोबोट इंसानी भावनाओं और व्यवहार की इस हद तक नकल कर सकते हैं, तो भविष्य की नौकरियों पर इसका क्या असर पड़ेगा ।

Related Articles

Back to top button
होम
Offers/Deals
जॉब्स
इन्फो.
वीडियो
अधिक