ethink advert
Firozabad News

Firozabad News: व्यापारी चाय चैपाल में एसपी सिटी ने सुनी व्यापारियों की समस्याएं

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष अंबेश की अध्यक्षता में घंटाघर सदर बाजार समिति द्वारा भगत जी वस्त्र भंडार पर व्यापारी चाय पर चैपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने व्यापारियों की समस्याओ को सुना उनका निस्तारण कराने का आश्वासन दिया।

सीता आभूषण के मालिक सुनील अग्रवाल किशन दादा ने बताया कि सदर बाजार में फल विक्रेता के ठेलाओं का आतंक है। सुबह से ही दुकानों के सामने, बीच सड़क पर फल विक्रेताओं के ठेला खड़े हो जाते हैं। दुकानदार द्वारा आगे पीछे करने पर मारपीट पर उतारू हो जाते है। उन्होंने एसपी सिटी से  हाथ ठेलाओं को कि किसी अन्यत्र स्थान पर लगवाने की मांग की। विकास राज पोरवाल ज्वेलर्स ने कहा सदर बाजार में ई रिक्शा के चक्कर में जाम की विकराल समस्या बनी रहती है।

सदर बाजार में ई-रिक्शा का प्रवेश पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया जाए। एसपी सिटी ने दुकानदारों को पूर्ण सहयोग आश्वासन दिया। कार्यक्रम का संचालन रामबाबू झा महानगर महामंत्री ने किया।

इस दौरान किशन दादा, गौरव जैन, नवीन उपाध्याय, अलकर चैधरी, विक्की जैन, अनिल अग्रवाल, सचिन जैन, गोपाल अग्रवाल, संजू वर्मा, शिवम जैन, दीपक चैरसिया, सुधीर पांडे, हैप्पी वर्मा, संतोष गुप्ता, आलोक वर्मा, लकी जिंदल, अंकित जिंदल, राकेश बाबू शर्मा, नरेश पंजाबी, अजीत लहरी सहित व्यापारी मौजूद रहे।

Firozabad SP City heard the problems of traders in the Vyapari Chai Chaupal

Related Articles

Back to top button
होम
न्यूज़
जॉब्स
इन्फो.
वीडियो
अधिक