Firozabad Newsधार्मिक कार्यक्रमफिरोजाबाद शहर
फिरोजाबाद: राजराजेश्वरी कैला देवी की पोशाक यात्रा गाजे-बाजे के साथ निकली

फिरोजाबाद। मां राजराजेश्वरी केला देवी की 25 वीं ध्वजा पोशाक यात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। भक्तजन माता रानी की पोशाक सिर पर रखकर चल रहे थे। यात्रा में कैला देवी का डोला अपनी अलग ही छटां बिखेर रहा था। यात्रा में जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई।
मां राजराजेश्वरी कैला देवी शयनसेवक भक्त मंडल द्वारा 25 वॉ दो दिवसीय महोत्सव के प्रथम दिन बुधवार को शाम पांच बजे कोटला रोड स्थित पथवारी माता मंदिर से मॉ भगवती की पोशाक यात्रा बैंडबाजों के साथ शुरू हुई। यात्रा में सबसे आगे करौली राजस्थान से आया मॉ कैला देवी का झंडा भक्तजन लेकर चल रहे थे। बैंडबाजे माता की भेंटे सुनाकर आकाश को गुजायमान कर रहे थे। यात्रा कोटला रोड, रामलीला तिराहा, जानकी द्वार होती हुई कैला देवी भवन पर पहुंची। यात्रा में शामिल भक्तजन महिला, पुरूष, बच्चे मॉ भगवती पोशाक सिर पर रखकर चल रहे थे।





