फिरोजाबाद: दिव्यांगजनों को बांटे गर्म वस़्त्र

Firozabad: Warm clothes distributed to people with disabilities.
फिरोजाबाद। नारायण दिव्यांग सेवा समिति का स्थापना दिवस मनाया गया। जिसमें 150 दिव्यागजनों को सर्दी से बचाव के लिए गर्म जर्सी, स्वेटर आदि का वितरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ महापौर कामिनी राठौर ने करते हुए कहा कि दिव्यांगजनों की सेवा सबसे सच्ची सेवा है। अन्य संस्थाओं को उनकी सेवा के लिए आगे आना चाहिए। गर्म वस्त्र पाकर दिव्यांगजन खुश हो गये। प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार ने कहा की समिति दिव्यांगजनों की हर समस्या का हल कराएगी। शीघ्र ही दिव्यांगजनों के लिए रोजगार करने के लिए ट्रेनिंग सेंटर खुलवाया जाएगा। इस अवसर पर एसएससी अग्रवाल, अनुपम शर्मा, बबलू राठौर, रामकुमार प्रजापति, हिमांशु बंसल, डॉ गौरव कुमार, जितेश एड, उमेश राठौर, कमल सिंह, दिनेश चंद्र राठौर, रविकांत, विनोद, नीरज शर्मा, विकास गुप्ता, राजेश दुबे, नैना, प्रियंका, राजेश कुमार राठौर, निखिल आदि मौजूद रहे।





