Miscellaneous

वृद्ध माता पिता की देखभाल कैसे करें

How to care for elderly paremts

वृद्ध माता पिता की देखभाल कैसे करें

क्या आपने अपने माता-पिता के व्यवहार में परिवर्तन देखना शुरू कर दिया है? माँ या पिता, अपना रख रखाव उस प्रकार से नहीं कर पाते है जैसे वह पहले आसानी से करते थे । आपने गौर किया है कि आपके पिता की मेज भर गई है या फिर आपकी माँ, अपने रहन-सहन और सजावट पर ध्यान नहीं दें रही हैं। अगर ऐसा है तो फिर उन्हें आपके देखभाल की जरुरत है।

बुजुर्ग माता-पिता की सेवा करना आसान काम नहीं हैं लेकिन यहां कुछ ऐसे स्टेप्स बताएं जा रहे हैं जो आपके इस कठिन काम को आसान करने में आपकी मदद करेगें ।

ऐसे कीजिये उनकी देखभाल

1. उनसे अच्छे से बात करें – बुजुर्ग बहुत ज्यादा भावुक हो जाते हैं, इसलिए यह महत्वपूर्ण है कि आप उनके पास बैठे और उनसे बातें करें ताकि उन्हे उनकी परिस्थितियों के साथ सहज महसूस हों वरना वह अपने बुढ़ापे को कोसने लगते है।

2. डॉक्टर के पास साथ जाएं – जब भी डॉक्टर के पास जाएं तो उनके साथ रहें। यह उनके लिए सुकून की बात होगी और उन्हे इससे मदद भी मिलेगी कि डॉक्टर से चेकअप करवाते समय उनके साथ कोई है। इसके अलावा, आपको भी उनके इलाज के प्लान के बारे में और दवाईयों के बारे में जानकारी हो जाएगी।

Miscellaneous How to care for elderly paremts

3. उनके लिए एक शेड्यूल बनाकर रखें – उस शेड्यूल को किसी डायरी या कैलेंडर में बनाएं, जिसमें आप उनके अपॉइंटमेंट या फिर अन्य कार्यो को लिख लें ताकि समय पर उन्हें पूरा किया जा सकें।
कैसे करें ?

4. उनके साथ समय बिताएं- भले ही आप बहुत व्यस्त हों फिर भी उनके लिए दिन में थोड़ा सा समय निकाल लें। उनके साथ कोई गेम खेलने की कोशिश करें या फिर बाहर सैर के लिए जाएं। इससे आप लोगों में प्यार बना रहेगा।

5. उन्हे स्पेस दें – देखभाल करने का मतलब यह हरगिज नहीं कि आप हमेशा उन पर सवार रहें। उन्हें अकेले में भी समय गुजारने दें। उन्हें उनके लिए एक निजी कमरा दें ताकि वह अपना निजी वक्त कुछ खास लोगों या दोस्तों के साथ गुजार सकें। उनकी मदद तभी करें जब उन्हे आपकी जरूरत हों ।

6. केयर करने वाले को नियुक्त कर दें – एक देखभाल करने वाले के रहने से आपको भी आराम मिल जाएगा, साथ ही आपके पैरेंटस की देखभाल भी आपकी अनुपस्थिति में अच्छी तरह से हो जाएगी।

Back to top button
होम
Offers/Deals
जॉब्स
इन्फो.
वीडियो
अधिक