Finance

मिडिल क्लास वालों ये 7 गलतियां सुधार लो वर्ना नहीं बच पाएंगे पैसे

मिडिल क्लास वालो ये 7 गलतियां सुधार लो, वरना कभी नही बचा पाओगे पैसे

क्या आप भी कर रहे हैं ये भूल ?

ज्यादातर मिडिल क्लास वालों को हमेशा एक ही चिंता सताए रहती है और वो “पैसे” लेकिन वह ये भूल जाते हैं कि उनकी खुद की गलतियों की वजह से ही पैसे उनके हाथ से हर महीने पानी की तरह बह जाते हैं । चाहे जितनी भी कोशिश कर लें सैलरी हर महीने खर्च हो ही जाती है। महीने के अंत में बैंक अकाउंट खाली होने की कगार पर खड़ा होता है। अब आज इसी परेशानी को खत्म करने के बारे में बताने वाले हैं। हम आपको कुछ ऐसी गलतियां बताएंगे जो हर कोई अपनी सैलरी को लेकर जाने-अंजाने में कर देता है, साथ ही ये भी बताएंगे कि आप इससे कैसे बच सकते हैं :-

1. हर महीने सैलरी आती है लेकिन पैसे महीने के अंत तक कहां गायब हो जाते हैं, ये पता ही नहीं चलता है। जॉब करने वाले मिडिल क्लास व्यक्ति सबसे ज्यादा इसी बात से परेशान रहते हैं कि उनकी सैलरी सेव नहीं हो पाती है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो इसके बारे में अब ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है क्योंकि हम आपको कुछ ऐसी तरीके बताने जा रहे हैं जिससे आपका पैसा आसानी से बच सकता है।

2. सबसे पहले समझिए कि आपको अपना इमरजेंसी फंड जरूर बनाना चाहिए। अगर आप अपना इमरजेंसी फंड नहीं बनाते हैं तो अगर किसी भी महीने आपको अचानक से जॉब से निकाल दिया गया या फिर कोई बड़ी बीमारी आपको हो गई तो उस महीने की पूरी सैलरी छूमंतर हो जाएगी।

3. जब बात निवेश की आती है तो मिडिल क्लास आदमी ये सोचता है कि जिस महीने सैलरी बचेगी उसी महीने से निवेश करना शुरू करूंगा लेकिन असल में वो महीना कभी आ ही नहीं पाता है। इसलिए निवेश को ध्यान में पहले रखें और उसके बाद बाकि के खर्चों को रखें।

4. लाइफस्टाइल से जुड़ा दिखावा करने के पीछे कभी न भागें और अगर आपको हर महीने महंगे कपड़े, वेकेशन हॉलिडे, नए गैजेट खरीदने का बार-बार मन होता है तो इसे कंट्रोल करने की कोशिश करें क्योंकि आधे से ज्यादा सैलरी इसी वजह से खत्म हो जाती है ।

5. आप पैसों को सिर्फ खरीदारी करने की बजाय अपनी स्किल्स को बेहतर करने में लगा सकते हैं। इसके अलावा आप कोई छोटा बिजनेस शुरू करने के लिए भी फंड को जोड़ना शुरू कर सकते हैं। इससे आपकी सैलरी सही जगह पर लगेगी न कि सिर्फ फालतू के खर्चे पर ।

6. इंश्योरेंस लेना भी आपके लिए उतना ही जरूरी है जितना हर महीने राशन खरीदना। अगर आप सही हेल्थ और टर्म इंश्योरेंस खरीद लेते हैं तो हर परेशानी में आपके पास एक सहारे का ऑप्शन रहता है। कई लोग इंश्योरेंस को बेकार का खर्च मानते हैं जिससे उन्हें बाद में भारी-भरकम नुकसान उठाना पड़ता है। लोन और क्रेडिट कार्ड का जाल भी धीर-धीरे आपकी सारी सैलरी को उठा देता है और आपको इसके बारे में पता भी चलता है। इस बात का ध्यान रखना बहुत जरूरी है कि अगर आप क्रेडिट कार्ड का मिनिमम अमाउंट ड्यू भरेंगे तो ये कर्ज को बोझ बढ़ा देगा इसलिए पूरा कुल अमाउंट ही भरें।

7. सिर्फ एक ही जगह अपनी सारी सेविंग्स और निवेश को न रखें। आपको अपने पोर्टफोलियों को डायवर्सिफाई करते रहना चाहिए क्योंकि किसी भी तरह का अगर जोखिम होगा तो आपकी पूरी सेविंग्स एक साथ खत्म नहीं होगी। जैसे खेती के समय एक किसान अलग-अलग फसल उगाता है ताकि एक में नुकसान होने पर उसकी बाकि की खेती से फायदा हो जाए तो उसी तरह से आपको भी अपने पैसे को बांटकर अलग-अलग जगहों पर निवेश करना चाहिए।

 

Back to top button
होम
Offers/Deals
जॉब्स
इन्फो.
वीडियो
अधिक