शादी का लेहंगा चुनते वक़्त रखें इन बातों का ध्यान

Keep these things in mind while choosing wedding lehenga
शादी का लेहंगा चुनते वक़्त रखें इन बातों का ध्यान
दुल्हन वही जो पिया मन भाए, और लहंगा वही जो दुल्हन को आकर्षक दिखाए। जी हां, अपनी शादी पर अगर आप लहंगा पहनने वाली हैं, तो लहंगे का चुनाव ऐसा हो जो आपके आकर्षण को बढ़ाए और दूल्हे और मेहमानों की नजरों का नूर बना दे । लेकिन यह सब तभी होगा जब आप अपने कद और त्वचा के रंग के अनुसार सही लहंगे का चुनाव करेंगी ।
अगर आप लहंगे के चुनाव के लिए असमंजस में हैं, तो जानिए कैसे करें लहंगे का चुनाव
1. लहंगे का चुनाव करते समय आपको अपने कद, त्वचा के रंग और शारीरिक गठन के बारे में सतर्क रहना बेहद जरूरी है। क्योंकि यह जरूरी नहल है, कि जो लहंगा आपको खूबसूरत लग रहा हो, वह पहनने पर भी उतना ही फबे ।
2. अगर आपका कद लंबा और शरीर दुबला है तो आप घेर वाला लहंगा पहन सकती हैं। इससे आपका कद अतिरिक्त लंबा नहल लगेगा और यह आप पर अच्छा भी लगेगा।
3. अगर आपका रंग गोरा है, तो आप किसी भी रंग का लहंगा चुन सकती हैं । सश्वफ्ट पेस्टल, लपक, पीच या लाइट सश्वफ्ट ग्रीन कलर आप पर खूब जंचेंगे। आप चाहें तो सुर्ख रंग भी चुन सकती हैं, इससे आपका रंग और भी निखरा लगेगा |
4. अगर आपका कद छोटा है और हेल्थ ज्यादा रंग को और डार्क दिखाएगा । है, तो आप घेरदार लहंगे के बारे में बिल्कुल न सोचें यह आपके कद को और छोटा व आपको मोटा दिखाने का काम करेगा। बड़ी और मोटी डिजाइन चुनने की अपेक्षा बारीक डिजाइन को चुनें तो बेहतर होगा ।
5. यदि आप हेल्दी हैं लेकिन कद अच्छा है तो फिल ग वाला लहंगा पहन सकती हैं। इससे आपका मोटापा दब जाएगा और आप थोड़ी पतली लगेंगी। ब्लाउज में आप लंबी आस्तीन वाला स्टाइल रख सकती हैं।
6. अगर आपका रंग गेहुंआ है, तो आप रूबी रेड, नेवी ब्लू, ऑरेंज रस्ट, गोल्डन, रश्वयल ब्लू के साथ सिल्वर जैसे रंग चुन सकती हैं। लेकिन पेस्टल कलर को नजरअंदाज ही करें तो बेहतर है । यह रंग आपके रंग को और डार्क दिखाएगा ।
7. डस्की रंग होने पर आपको लहंगे के लिए ब्राइट कलर चुनने चाहिए। मजेंटा, लाल, नारंगी, नीला रंग आप पर खूब जंचेगा। इसके अलावा सफेद रंग भी खिल सकता है, अगर शादी में आपके घर यह रंग पहनने की इजाजत हो तो ।
8. अगर आपका शारीरिक गठन पियर शेप में है, यानि अगर कमर के नीचे का हिस्सा हैवी है, तो आप बहुत भारी और घेर वाल लहंगा न पहनें। इससे कर के नीचे का हिस्सा और भारी लगेगा
9. ध्यान रखें कि अगर लहंगा बहुत भारी वर्क वाला हो, तो दुपट्टा हल्का हो । अगर दोनों भारी वर्क वाले होंगे तो आप गहनों के साथ परिधान में लदी हु दिखेंगी। वहीं अगर दुपट्टा भारी है तो लहंगा पूरा भरा हुआ न लेते हुए नीचे की ओर वर्क वाला लें।
10. लहंगा इतना भी भारी न हो कि आप उसे संभाल न सकें। अपने वजन के अनुसार ही शादी में असहज न दिखा दें। लहंगे का चुनाव करें ताकि आप अपनी ही शादी मैं असहज न दिखाई दें
शैलेन्द्र कुमार कन्हैया साड़ीज
सदर बाजार, फिरोजाबाद


