ethink advert
Firozabad Newsफिरोजाबाद शहर

फिरोजाबाद: महापौर, नगर आयुक्त ने गर्भवती महिलाओं कराई गोदभराई, आंगनबाडी कार्यकत्रियों को बांटे बर्तन

फिरोजाबाद। हॉट कुक्ड मील योजना के अंतर्गत नगर निगम द्वारा आंगनवाड़ी केंद्रो के लिए भोजन बनाने के लिए और बच्चों को स्वच्छ, पौष्टिक भोजन परोसने के उद्देश्य से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं को बर्तनों का वितरण करते हुए गर्भवती महिलाओं गोदभराई की गई।

पॉलीवाल हॉल में आयोजित कार्यक्रम में महापौर कामिनी राठौर, नगर आयुक्त गुंजन द्विवेदी ने कहा कि हॉट कुक्ड मील योजना का मुख्य उद्देश्य आंगनवाड़ी केंद्रों से जुड़े हुये गरीब परिवार के बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण, गरम, पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना है। जिससे बच्चों की शारीरिक एवं मानसिक विकास को सुदृढ़ किया जा सके। स्वच्छ बर्तनों के माध्यम से भोजन बनाने एवं वितरण से बच्चों के स्वास्थ की रक्षा होगी। यह कुपोषण के विरूद्ध प्रभावी कदम है।

Related Articles

Back to top button
होम
न्यूज़
जॉब्स
इन्फो.
वीडियो
अधिक