ethink advert
Firozabad Newsधार्मिक कार्यक्रमशिकोहाबाद

शिकोहाबाद: गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर निकाला गया नगर संकीर्तन

-वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह के गूंजे जयकारे

शिकोहाबाद। सरर्वस दानी गुरु गोविंद सिंह महाराज के प्रकाश पर्व को समर्पित शिकोहाबाद की समूह साध संगत के विशेष सहयोग से विशाल नगर कीर्तन यात्रा निकाली गई। इसमें सिख समाज के युवा, बुजुर्ग, महिला और बच्चे शामिल हुए। नगर कीर्तन में आधा दर्जन झांकिया भी शामिल की गईं। जिसमें सिख समाज के महापुरुषों के चित्र रखे हुए थे। नगर संकीर्तन का नगर में जगह-जगह स्वागत किया गया। युवाओं ने स्टेट बैंक चौराहे पर हेरतअंगेज करतब दिखा कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

नगर संकीर्तन यात्रा रविवार सुबह 11 बजे से गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा बड़ा बाजार से प्रारंभ होकर नारायण तिराहा, कटरा बाजार होते हुए बजरंग ट्रांसपोर्ट एटा रोड पर समापन हुआ। नगर संकीर्तन में गुरु का ताल आगरा से संत सिपाही रंजीत अखाड़ा गतता एवं इंटरनेशनल बीर खालसा ग्रुप गतका तरन तारन पंजाब ने अपने कर्तव दिखा कर सब संगत को निहाल कर दिया।

Related Articles

Back to top button
होम
न्यूज़
जॉब्स
इन्फो.
वीडियो
अधिक