कैमरे के लेंस से

पेरिस में फुटबॉल मैच की जीत के बाद जश्न पर हिंसक झड़प

Violent clashes during celebrations following a football match victory in Paris.

पेरिस में फुटबॉल मैच की जीत के बाद जश्न पर हिंसक झड़प

पेरिस एजेंसी। फ्रांसीसी फुटबॉल क्लब पेरिस सेंट-जर्मेन (पीएसजी) की दूसरी चैंपियंस लीग खिताबी जीत के जश्न के दौरान शनिवार रात पेरिस में हिंसा भड़क गई। उपद्रवियों ने पुलिस थाने में घुसने की कोशिश की। उन्हें काबू में करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। इस दौरान 400 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुस्कास एरिना में खेले गए चैंपियंस लीग के फाइनल मुकाबले में पेरिस सेंट-जर्मेन (पीएसजी) ने आर्सेनल को पेनाल्टी शूट आउट में हरा दिया। इसके बाद शनिवार को देर रात जश्न के दौरान हिंसा भड़क गई। आतिशबाजी और फ्लेयर्स जलाए गए। इस झड़प में कई पुलिस अधिकारी घायल हो गए। शहर के बीचों-बीच भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। हजारों पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया |

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फ्रांस की राजधानी पेरिस में शनिवार को एफिल टावर के पास उपद्रवियों ने जमकर बवाल मचाया और आगजनी की। सड़कों पर इलेक्ट्रिक बाइक जलती हुई दिखी।

Related Articles

Back to top button
होम
Offers/Deals
जॉब्स
इन्फो.
वीडियो
अधिक