ethink advert
Firozabad Newsफिरोजाबाद शहर

फिरोजाबाद: कुशवाहा जिला महासभा ने मनाई सावित्रीबाई फुले जयंती

The Kushwaha District Mahasabha celebrated Savitribai Phule Jayanti.

फिरोजाबाद। कुशवाह जिला महासभा ने श्रीराम कॉलोनी स्थित सृजन दीक्षा केंद्र पर महासभा के जिलाध्यक्ष प्रेमप्रकाश कुशवाह की अध्यक्षता में राष्ट्रमाता सावित्रीबाई फुले की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। महिला शिक्षा पर जोर देने का समाज से आह्वान किया गया।

मुख्य अतिथि डॉ. प्रांजलि कुशवाहा प्रज्ञान और कुशवाहा जिला महासभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष लाखन सिंह कुशवाहा ने कहा वर्तमान समय में महिलाओं और बेटियों के द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्य माता सावित्रीबाई फुले के प्रयासों का परिणाम है। बृजेश यादव, दीपक कुशवाहा और राधेश्याम कुशवाहा ने कहा कि हमें बालिकाओं की शिक्षा पर जोर देना होगा। संचालन डॉ. राधेश्याम कुशवाह ने किया। महासभा के महानगर अध्यक्ष जितेंद्र कुशवाहा, युवा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह कुशवाहा, कमला देवी, मुक्तेश देवी, रश्मी, डॉ कविता, शालिनी, दिव्या, यशोवर्धन कुशवाहा, डॉ आकाश कुशवाहा, वीरपाल शाक्य शामिल थे। इधर भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राजू सिंह कुशवाहा के निर्देशन में देश की प्रथम महिला शिक्षिका कवियत्री सावित्री बाई फुले की जयंती शिकोहाबाद में मनाई गई। समाजसेविका स्नेहलता कुशवाहा ने महिला शिक्षा पर जोर दिया। अध्यक्षता गिरीशबाबू पतरौल ने की। अभिषेक कुशवाहा, चरण सिंह कुशवाह, हरिओम शर्मा, महेंद्र सिंह कुशवाह शामिल थे। राजू कुशवाह ने आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button
होम
न्यूज़
जॉब्स
इन्फो.
वीडियो
अधिक