बंजी जंपिंग के दौरान बिना रस्सी बांधे ही युवती को नीचे फेंका, मौत

Young woman thrown down without a rope attached during bungee jumping.
![]()
बंजी जंपिंग के दौरान बिना रस्सी बांधे ही युवती को नीचे फेंका, मौत
ब्रासीलिया, एजेंसी । ब्राजील में बंजी जंपिंग के दौरान एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जिसमें 21 साल की लड़की को बिना उसकी कमर में रस्सी बांधे ऊपर से नीचे फेंक दिया गया। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
![]()
हादसा शनिवार की है। यह घटना ब्राजील के लिमेइरा शहर स्थित पोंटे दो एस्केलेतो पुल पर घटी। अधिकारियों ने बताया गतिविधि शुरू होने से पहले प्रशिक्षकों को सुरक्षा उपकरणों की जांच करनी थी, लेकिन आवश्यक सुरक्षा रस्सी को युवती से बांधा ही नहीं गया | इस गंभीर लापरवाही ने 21 वर्षीय युवती मारिया एडुआर्डा रोड्रिग्स डी फ्रीटास की जान ले ली।

अधिकारियों के मुताबिक युवती को करीब 40 मीटर ऊंचे प्लेटफॉर्म से रोप- जंप के लिए छोड़ा गया, पर उसके साथ सुरक्षा रस्सी ही नहीं बांधी गई थी। हादसे की सूचना मिलते ही सेना, पुलिस और आपातकालीन चिकित्सा दल मौके पर पहुंचे। राहतकर्मियों ने युवती को बचाने की कोशिश की, पर ब्राजिल में कुछ लोग युवती को जंपिंग प्लेटफॉर्म तक लेकर जाते हैं। इस दौरान उसकी कमर में सुरक्षा रस्सी बिना बांधे ही ऊपर से नीचे फेंक दिया गया।
![]()
घटनास्थल पर ही उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग युवती को जंपिंग प्लेटफॉर्म तक लेकर जाते हैं। जैसे ही उसे कूदने के लिए छोड़ा जाता है, वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच जाती है। वीडियो में लोगों की चीखें सुनाई देती हैं, जहां कुछ लोग चिल्लाते हैं कि सुरक्षा रस्सी लगाई ही नहीं गई हैं, पर जब तक कर्मियों को इसका अहसास होता, तब तक काफी देर हो चुकी थी ।
![]()
पिछले साल ऋषिकेश में भी हुआ था हादसा ऋषिकेश के शिवपुरी इलाके में स्थित एक एडवेंचर पार्क में गुरुग्राम का एक 23 वर्षीय युवक बंजी जंपिंग कर रहा था। जैसे ही उसने करीब 35 मीटर की ऊंचाई से छलांग लगाई, हवा में ही उसकी बंजी कॉर्ड बीच से टूट गई। युवक सीधे नीचे गिरा और उसे बेहद गंभीर चोटें आईं। यह घटना बीते वर्ष नवंबर की है।



