कैमरे के लेंस से

प्रधानमंत्री मोदी ने मेलोनी को ‘मेलोडी’ भेंट की

Prime Minister Modi gifted ‘Melodi’ to Meloni.

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मेलोडी’ भेंट की, मेलोनी ने जताया आभार

रोम, एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने इटली की समकक्ष जॉर्जिया मेलोनी ने ‘मेलोडी’ टॉफी भेंट की । इस पर मेलोनी ने मोदी का आभार जताया। इस हल्के-फुल्के पल ने सोशल मीडिया पर दोनों नेताओं से जुड़े चर्चित ‘मेलोडी’ शब्द को फिर से चर्चा में ला दिया।

मेलोनी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी मेरे लिए एक बहुत ही अच्छी टॉफी लेकर आए हैं- मेलोडी । उन्होंने वीडियो के साथ लिखा, उपहार के लिए धन्यवाद । बुधवार को अपलोड किए गए इस वीडियो में मोदी भी नजर आते हैं और ‘मेलोनी के ‘मेलोडी’ टॉफी के जिक्र पर हंसते दिखाई देते हैं। इससे पहले मेलोनी ने रोम पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया और एक्स पर उनके साथ एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि मेरे दोस्त, रोम में आपका स्वागत है। मेलोनी ने कोलोसियम में दोनों नेताओं की एक पुरानी तस्वीर भी साझा की।

वीडियो वायरल : मोदी और मेलोनी का मेलोडी वाला वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हुआ। कुछ ही घंटों के भीतर इंस्टाग्राम पर इसे 10 करोड़ से अधिक व्यूज मिल गए। एक्स पर भी इसे 74 लाख से ज्यादा बार देखा गया।

Related Articles

Back to top button
होम
Offers/Deals
जॉब्स
इन्फो.
वीडियो
अधिक