कैमरे के लेंस से
ईद उल अजहा पर मुल्क की तरक्की और अमन के लिए मांगी दुआ

Prayers offered for the country’s progress and peace on Eid-ul-Adha.
ईद उल अजहा पर मुल्क की तरक्की और अमन के लिए मांगी दुआ
आगरा में गुरुवार को ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार बेहद शांतिपूर्ण माहौल और पारंपरिक अकीदत के साथ मनाया गया। शहर की प्रमुख मस्जिदों और ऐतिहासिक ताजमहल परिसर में हजारों अकीदतमंदों ने सामूहिक रूप से नमाज अदा की और मुल्क में अमन-चैन की दुआ मांगी।

विश्व प्रसिद्ध ताजमहल की मस्जिद में सुबह नमाज अदा की गई। इस दौरान नाइजीरियाई पर्यटकों सहित कई विदेशी सैलानियों ने भी नमाज पढ़ी। इस दौरान सभी संवेदनशील इलाकों और मस्जिदों के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहा। निगरानी के लिए ड्रोन कैमरों का इस्तेमाल किया गया।



