कैमरे के लेंस से
कलेजे के टुकड़े को बचाने के लिए मरते दम तक लड़ती रही मां

The mother fought until her last breath to save the apple of her eye.
कलेजे के टुकड़े को बचाने के लिए मरते दम तक लड़ती रही मां
मध्य प्रदेश में जबलपुर के बरगी बांध में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। बचाव कार्य के दौरान गोताखोरों के सामने एक ऐसा दृश्य आया, जिसे देखकर बचाव दल की आंखों में भी आंसू आ गए। गहरे पानी में डूबे क्रूज के मलबे से जब एक महिला का शव निकाला गया, तो वह अपने मासूम बच्चे को कलेजे से कसकर चिपकाए हुए थी।
इतना बड़ा साहस एक मां ही दिखा सकती है कि अपनी जान बचाए बिना बच्चे को छाती से लगाए रखा। उस मां को बता था अगर उसने बच्चे को नहीं छोड़ा तो वो क्रूज से बाहर नहीं निकल पाएगी, फिर भी मां ने बच्चे को हाथों में पकड़े रखा, छोड़ा नहीं और आखिर में अपना बलिदान दे दिया लेकिन बच्चे को नीचे नहीं छोड़ा।




