Firozabad Newsफिरोजाबाद शहरलोकल स्पोर्ट्स
फिरोजाबाद: चौंपियनशिप में मध्य प्रदेश की पुरूष और महिला में राजस्थान की टीम विजेता
-ऑल इंडिया सॉफ्टवॉल किकेट महिला-पुरुष चौंपियनशिप में हुई रनों की बौछार, दर्शको ने मैंच का उठाया आनंद

फिरोजाबाद। All India Softball Cricket Women’s and Men’s Championship में पहला मैच मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की टीम के मध्य खेला गया। जिसमे मध्य प्रदेश की पुरूष टीम विजेता रही। दूसरा मैच महिला राजस्थान और बिहार की टीम के मध्य खेला गया। जिसमें राजस्थान की टीम विनर रही।
जिला सॉफ्टवॉल किकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में एस आर के कॉलेज के ग्राउंड पर चल रही ऑल इंडिया सॉफ्टवॉल किकेट महिला-पुरुष चौंपियनशिप मे दूसरे दिन पहला मैच मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ पुरूष टीम के मध्य खेला गया। जिसमे छत्तीसगढ ने पहले खेलते हुए 69 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मध्य प्रदेश की टीम ने नौ विकेट के नुकसान पर 70 रन बनाकर मैंच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मनोज गुप्ता के द्वारा मध्य प्रदेश के विजय को प्रदान किया गया।





