कैमरे के लेंस से

यूक्रेन में एक हजार साल पुराना धार्मिक स्थल तबाह

Thousand-year-old religious site destroyed in Ukraine

यूक्रेन में एक हजार साल पुराना धार्मिक स्थल तबाह, 10 की मौत
कीव में रविवार देर रात रूस के हमले में पेचेक लावरा मठ क्षतिग्रस्त हो गया। • एएफपी

कीव, एजेंसी। यूक्रेन के कई शहरों पर रविवार देर रात रूस ने 681 ड्रोन और मिसाइल हमले किए। इन हमलों में यूक्रेन का एक 1000 साल पुराना मठ तबाह हो गए। वहीं, दस लोग भी मारे गए और 50 से ज्यादा घायल हुए।
ये पेचेस्क लावरा मठ यूनेस्को की विश्व धरोहर में शामिल है।

कैमरे के लेंस से Thousand-year-old religious site destroyed in Ukraine

हमलों के बाद यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा, रूसी हमले में डोरमिशन कैथेड्रल में आग लग गई, चर्च का इतिहास 11वीं सदी का है। रूस का ये हमला ईसाई संस्कृति के खिलाफ उसके सबसे गंभीर अपराधों में से एक है।

कैमरे के लेंस से Thousand-year-old religious site destroyed in Ukraine

उन्होंने इस मठ का दौरा भी किया और कहा कि यह हमारे इतिहास पर हमला है। रूस की ओर से कीव, खारकीव, सुमी, तुला, जेपोरिंजिया पर हमले किए गए, जिसमें दर्जनों इमारतों, को नुकसान पहुंचा है। उधर, रूस ने ऐतिहासिक म पर हमले से इनकार करते हुए कहा कि इस स्थल को अमेरिका में बनी पैट्रियट एयर मिसाइल से नुकसान पहुंचा है।

Related Articles

Back to top button
होम
Offers/Deals
जॉब्स
इन्फो.
वीडियो
अधिक