कैमरे के लेंस से

जापान के दर्शकों ने स्टेडियम की सफाई कर दुनिया को दिया संदेश

Japanese spectators sent a message to the world by cleaning the stadium.

जापान के दर्शकों ने स्टेडियम की सफाई कर दुनिया को दिया संदेश
आर्लिंगटन, एजेंसी। फुटबॉल विश्व कप के ग्रुप एफ के एक रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड्स से मैच ड्रॉ होने के बाद जापानी प्रशंसकों ने स्टेडियम में सफाई अभियान चलाकर अपनी ऐतिहासिक परंपरा से फिर दुनिया को स्वच्छता का संदेश दिया है।

कैमरे के लेंस से Japanese spectators sent a message to the world by cleaning the stadium.

मैच के दौरान जापान के प्रशंसकों ने जिन नीले रंग की थैलियों को हवा में लहराकर टीम का उत्साह बढ़ाया था, मुकाबला समाप्त होने के बाद उन्हीं थैलियों का उपयोग उन्होंने स्टैंड में बिखरा हुआ कचरा समेटने के लिए किया। दरअसल अपनी टीम के लिए लगातार नारे लगाने के साथ-साथ प्रशंसक स्टेडियम में जो बैग लाते हैं, उन्हें हौसला अफजाई के लिए अक्सर एक साथ ऊपर उठाया जाता है।

कैमरे के लेंस से Japanese spectators sent a message to the world by cleaning the stadium.
रविवार को हुए इस मुकाबले में जापान और नीदरलैंड की टीमें दो-दो की बराबरी पर रहीं। जापान के लिए केतो नाकामुरा और मैच के 88 वें मिनट में दाइची कामादा ने शानदार गोल दागकर अपनी टीम को बराबरी • दिलाई। गोल होने के बाद दर्शकों ने इन नीली थैलियों को हवा में लहराकर जमकर जश्न मनाया था। मैच खत्म होने के बाद जापानी प्रशंसकों ने डलास काउबॉयज के घरेलू मैदान (एटीएंडटी स्टेडियम) को पूरी तरह से साफ कर दिया। इससे वहां के सफाई कर्मचारियों का काम बेहद आसान हो गया। जापानी प्रशंसकों के इस व्यवहार ने खेल प्रेमियों का दिल जीत लिया है।

कैमरे के लेंस से Japanese spectators sent a message to the world by cleaning the stadium.
कतर विश्व कप में भी देखने को मिला था यह नजारा : जापानी प्रशंसकों द्वारा स्टेडियम की सफाई करने की इस अनूठी और सराहनीय परंपरा की शुरुआत वर्ष 1998 में फ्रांस
में हुए विश्व कप के दौरान हुई थी । तब से लेकर आज तक उन्होंने हर चार साल में होने वाले इस महाकुंभ में अपनी इस संस्कृति को जीवित रखा है, जिसमें वर्ष 2022 का कतर विश्व कप भी शामिल है। जीत हो या हार जापानी प्रशंसकों की यह अनुशासित परंपरा आज भी जारी है।

Related Articles

Back to top button
होम
Offers/Deals
जॉब्स
इन्फो.
वीडियो
अधिक