फिलीपींस में भूकंप से ताश के पत्तों की तरह ढहीं इमारतें

Buildings in the Philippines collapsed like a house of cards due to the earthquake.
फिलीपींस में भूकंप से ताश के पत्तों की तरह ढहीं इमारतें
मनीला, एजेंसी। फिलीपींस में सोमवार तड़के भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 7.8 दर्ज की गई। आपदा में 32 लोग मारे गए और 200 से ज्यादा घायल हुए और 12 लापता हैं।
इस देश के ज्वालामुखी एवं भूकंप विज्ञान संस्थान के निदेशक टेरेसिटो बाकोलकोल ने बताया भूकंप का केंद्र मिंडानाओ द्वीप के तट से दूर समुद्र में 33 किलोमीटर की गहराई में सारंगानी प्रांत के मासिम शहर से लगभग 32 किलोमीटर में था । भूकंप आते ही हड़कंप मच गया और लोग जान बचाने के लिए घरों से निकलकर सड़कों पर आ गए। सबसे ज्यादा नुकसान जनरल सैंटोस शहर में हुआ, यहां इमारतें ताश के पत्तों की तरह ढह गईं और प्रमुख बुनियादी ढांचे को भूकंप से नुकसान पहुंचा। यहां दस लोग मारे गए और 150 के करीबघायल हुए । करीब सातलाख से अधिक लोगों की आबादी वाला यह बंदरगाह शहर देश के दक्षिणी मिंडानाओ क्षेत्र में टूना (मछली) प्रसंस्करण व अन्य व्यापारिक गतिविधियों का केंद्र है। समुद्र में तीन फुट ऊंची लहरें उठीं, जिसके कारण तटीयइलाकों में मामूली नुकसान पहुंचा और कुछ झोपड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं ।



