कैमरे के लेंस से

दिलजीत दोसांझ ने शो बीच में रोका

Diljit Dosanjh stopped the show midway.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ikswaal (@_ikswaal)

दिलजीत दोसांझ ने शो बीच में रोका

कनाडा : दिलजीत दोसांझ ने शो बीच में रोक खालिस्तानी झंडे लहराते लोगों को लगाई फटकार, बोले… जितने चाहें उतने झंडे लहराते रहिए

नई दिल्ली। कनाडा के कैलगरी में ऑरा टूर के दौरान पंजाबी गायक-अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने अपना कॉन्सर्ट बीच में ही रोक खालिस्तान समर्थक झंडे लहरा रहे लोगों को जमकर फटकार लगाई और उन्हें कार्यक्रम स्थल से बाहर निकलवा दिया। इस वाकये का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

कैमरे के लेंस से Diljit Dosanjh stopped the show midway.

शो के दौरान दिलजीत ने कथित तौर पर पंजाबी समुदाय के कुछ वर्गों की आलोचना और पिछले साल कौन बनेगा करोड़पति में अपनी मौजूदगी को लेकर उठे विवाद का जवाब भी दिया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिलजीत को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि मेरा काम चैरिटी करना नहीं है, लेकिन मैं जहां भी जाता हूं, पंजाब के बारे में हमेशा बात करता हूं। हम अक्सर कहते हैं कि राष्ट्रीय मीडिया पंजाब के बारे में ज्यादा बात बाहर नहीं करता। इसलिए मैं हर जगह गया, यहां तक उस चैनल (कौन बनेगा करोड़पति) पर भी, सिर्फ पंजाब की खातिर। मैंने वहां पंजाब के मुद्दे उठाए। जब भी जरूरत पड़ी, मैंने अपने राज्य को दिल खोलकर दान दिया है। 2025 में दिलजीत कौन बनेगा करोड़पति शो में आए थे और अपनी कमाई पंजाब बाढ़ राहत के लिए दान कर दी थी। दिलजीत ने कहा, पूरे भारत से लोग डोनेट कर सकते हैं गरीबों की मदद के लिए।

Related Articles

Back to top button
होम
Offers/Deals
जॉब्स
इन्फो.
वीडियो
अधिक