फिरोजाबाद शहर

Firozabad News: तिरंगा यात्रा में रही देशभक्ति की धूम

फिरोजाबाद। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर हर ओर तिरंगा यात्रा की धूम रही। देशभक्ति से ओतप्रोत तरानों के बीच भारत माता की जय और बलिदानी अमर रहे के जयकारों से राहे गूंज उठी। लोगों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।

फिरोजाबाद शहर फिरोजाबाद। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर हर ओर तिरंगा यात्रा की धूम रही। देशभक्ति से ओतप्रोत तरानों के बीच भारत माता की जय और बलिदानी अमर रहे के जयकारों से राहे गूंज उठी। लोगों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।

सुबह नौ बजे लेबर कालोनी स्थित उच्च प्राथमिक स्कूल कटरा पठानान के छात्र-छात्राओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। जिला एथलेटिक्स संघ अध्यक्ष प्रदीप भारद्वाज ने शुभारंभ किया। छात्र-छात्राएं विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा गीत गाते हुए जब सड़क पर निकले तो लोग रुक कर भारत माता के जयकारे लगाने लगे। विभिन्न यात्रा विभिन्न मार्गों से होती हुई वापस स्कूल में पहुंचकर संपन्न हुई। मौके पर प्रधानाध्यापिका कल्पना राजौरिया, अनुराग मिश्रा, मूवी शर्मा, शालिनी, अमित कुमार मिश्रा उपस्थित रहे।

दाऊ दयाल महिला पीजी कालेज की एनएसएस, एनसीसी इकाई की कैडेट्स ने तिरंगा यात्रा निकाली। जो विभिन्न मार्गों से होती हुई वापस कालेज में पहुंचकर संपन्न हुई। इसके बाद भाषण प्रतियोगिता हुई। छात्राओं ने कविताओं के माध्यम से सरदार भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, सुभाष चंद्र बोस आदि क्रांतिकारी एवं स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन चरित्र से संबंधित घटनाओं पर प्रकाश डाला। मौके पर प्राचार्या प्रो. रेनू वर्मा, शालिनी मिश्रा, डा. शिप्रा सिंह, डा. शारदा सिंह, डा. पूजा सिंह उपस्थित रहीं।

फिरोजाबाद शहर फिरोजाबाद। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर हर ओर तिरंगा यात्रा की धूम रही। देशभक्ति से ओतप्रोत तरानों के बीच भारत माता की जय और बलिदानी अमर रहे के जयकारों से राहे गूंज उठी। लोगों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।

गौरी शंकर इंटर कालेज के छात्रों ने भी यात्रा निकाली। जिसमें प्रधानाचार्य दिनेश पचैरी, उमेश कुमार शर्मा, प्रदीप पाराशर, कुलदीप शर्मा आदि शामिल रहे। दोपहर दो बजे एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्रा के निर्देशन में सिटी सर्किल के सभी थानों के पुलिस फोर्स ने सुभाष तिराहे से रसूलपुर तक यात्रा निकाली। यात्रा में सीओ सिटी कमलेश सिंह, इंस्पेक्टर, सेना के सेवानिवृत्त जवान, सभी धर्मों के गुरु, गणमान्य नागरिक शामिल रहे।

Advertisement BA

Related Articles

Back to top button
होम
न्यूज़
जॉब्स
लिंक्स
वीडियो
इन्फो.