फिरोजाबाद शहर

Firozabad News: हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली गई तिरंगा बाइक रैली

फिरोजाबाद। मेरी माटी मेरा देश एवं हर घर तिरंगा अभियान के तहत नगर निगम प्रशासन द्वारा सोमवार सुबह नौ बजे तिरंगा बाइक रैली निकाली गई। इस दौरान मेयर, नगर आयुक्त, अधिकारी व कर्मचारी हाथों में तिरंगा झंडा थाम कर सड़क पर उतरे। इस दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम, इंकलाब जिंदाबाद के नारे गूंजे।

मेयर कामिनी राठौर सुभाष तिराहे से हरी झंडी दिखा कर रैली का रवाना किया। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के समापन पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम देश भर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। सभी शहर वासी अपने घरों, दुकान, प्रतिष्ठानों पर तिरंगा अवश्य लगाएं। इसके बाद नगर निगम की बाइक रैली की शुरुआत हुई। इसमें नगर आयुक्त घनश्याम मीणा सहित नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारी, पार्षदगण हाथों में तिरंगा झंडा थामे रैली में शामिल हुए। यह रैली सुभाष तिराहा, गांधी पार्क, सेंट्रल चैराहा, गंज चैराहा, सदर बाजार से होते हुए घंटाघर पर संपन्न हुई। इस दौरान मेयर व नगर आयुक्त ने लोगों को अपने घरों व दुकानों पर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया।

तिरंगा यात्रा में पार्षदगण, अपर नगर आयुक्त राजेन्द्र कुमार, जल महाप्रबंधक रामबाबू राजपूत, मुख्य अभियंता मनीष कुमार सिंह, कर निर्धारण अधिकारी नीरज पटेल, अधिशासी अभियंता तारकेश्वर पांडेय, रमाशंकर राम, जौनल सैनेटरी ऑफीसर संदीप भार्गव, अवर अभियंता विभोर कुमार प्रभारी स्वच्छ भारत मिशन अरविन्द भारती, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक मनोज कुमार, दिनेशपाल सिंह, विपन कुमार, प्रकाश सिंह, शैलेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।

Advertisement BA

Related Articles

Back to top button
होम
न्यूज़
जॉब्स
लिंक्स
वीडियो
इन्फो.