शादी है या रेसलिंग

View this post on Instagram
शादी है या रेसलिंग
बीजिंग, एजेंसी: चीन के गुइझोउ प्रांत में एक ऐसी शादी चर्चा का विषय बन गई, जहां पारंपरिक रस्मों की जगह दूल्हा-दुल्हन ने शादी के मंच पर ही पेशेवर रेसलिंग मुकाबला कर डाला। इस अनोखी शादी का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है और लोग इसे देखकर हैरान हैं।

दरअसल, दूल्हा हे यिनशेंग एक पेशेवर रेसलर है। शादी में खर्च कम करने और मेहमानों को कुछ अलग दिखाने के लिए उसने स्टेज की बजाय असली रेसलिंग रिंग तैयार करवाई। साउथ चाइना मार्निंग पोस्ट के मुताबिक मुकाबले से पहले दोनों के बीच मजेदार शर्त रखी गई कि जो हारेगा, उसे जिंदगीभर घर के सारे काम जैसे झाड़-पोछा और बर्तन धोना करने होंगे।

करीब 300 मेहमानों के सामने शुरू हुए इस मुकाबले में दुल्हन ने शानदार फुर्ती दिखाई और दूल्हे को पटककर जीत हासिल कर ली। हारने के बाद दूल्हा मुस्कुराते हुए बोला, मुझे तो हारना ही था, मैं उससे काम कैसे करवा सकता हूं।



