श्रीनगर में गुलमर्ग रोपवे पर तीन घंटे तक हवा में झूलते रहे 300 सैलानी

300 tourists remained suspended in mid-air for three hours on the Gulmarg ropeway in Srinagar.
श्रीनगर में गुलमर्ग रोपवे पर तीन घंटे तक हवा में झूलते रहे 300 सैलानी
श्रीनगर, एजेंसी। जम्मू-कश्मीर के प्रख्यात पर्यटन स्थल गुलमर्ग में सोमवार को सैकड़ों पर्यटकों की जान आफत में आ गई। एशिया के सबसे ऊंचे और सबसे लंबे रोपवे में अचानक आई तकनीकी खराबी के बाद करीब 300 सैलानी जमीन से सैकड़ों फीट ऊपर केबिनों में फंसे रहे।
हालांकि, राहत बचाव दलों ने लगभग तीन घंटे चले अभियान के बाद सभी को सुरक्षित उतार लिया। रोपवे के पहले चरण में अचानक कोई तकनीकी खराबी आ गई। इससे रोपवे की स्वचालित सुरक्षा प्रणाली ने केबल को खींचने वाली मोटरों को रोक दिया। इसके कारण रोपवे के केबिन हवा में ही रुक गए और इनमें सवार लगभग 300 पर्यटक फंस गए। सैकड़ों फीट ऊंचाई पर झूलते केबिनों में फंसे सैलानी मदद आने तक साँस रोके बैठे रहे
दुनिया का दूसरा सबसे ऊंचा और लंबा रोपवे
गुलमर्ग रोपवे दुनिया का दूसरा सबसे ऊंचा और सबसे लंबा, जबकि एशिया का सबसे लंबा और सबसे ऊंचा केबल कार रोपवे है। दो चरणों मे संचालित होने वाला यह रोपवे पहले चरण में गुलमर्ग से कांगड़ोरी रण में कोंगडोरी से तक जाता है।




