कैमरे के लेंस से

पानी की टंकी पर फंसे दो किशोरों को वायुसेना के हेलिकॉप्टर से बचाया

Two teenagers trapped on water tank rescued by Air Force helicopter

पानी की टंकी पर फंसे दो किशोरों को वायुसेना के हेलिकॉप्टर से बचाया

सिद्धार्थनगर में रील बनाने के चक्कर में हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल

सिद्धार्थनगर। कांशीराम आवास कॉलोनी के पास बंद पड़ी पानी की टंकी पर फंसे पवन (17) व कल्लू (17) को 15 घंटे बाद रविवार सुबह वायुसेना के हेलिकॉप्टर की मदद से नीचे उतारा गया। रील बनाने के लिए शनिवार दोपहर को पांच किशोर टंकी पर चढ़े थे। सीढ़ी टूटने से सिद्धार्थ (13) की मौत हो गई थी। गोलू (14) व सनी (11) गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

टंकी पर चढ़े थे पांच किशोर

हादसा टंकी की जर्जर सीढ़ी अचानक भरभराकर गिरने से हुआ। सिद्धार्थ, गोलू और सनी नीचे गिर गए। घायलों को लोगों ने मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने सिद्धार्थ को मृत घोषित कर दिया। टंकी पर फंसे पवन और कल्लू को बचाने के लिए देर शाम गोरखपुर से हाइड्रोलिक सीढ़ी युक्त दमकल मंगाई गई, पर टंकी के चारों ओर जलभराव और दलदल होने के कारण वाहन आगे नहीं पहुंच सका। देर रात खराब मौसम के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन रोकना पड़ा।
डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने सेना से मदद मांगी। रविवार सुबह 5:15 बजे वायुसेना के हेलिकॉप्टर के जरिये किशोरों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। संवाद

Related Articles

Back to top button
होम
Offers/Deals
जॉब्स
इन्फो.
वीडियो
अधिक