ethink advert
Firozabad Newsफिरोजाबाद शहर

फिरोजाबाद: थाना दक्षिण के नए भवन का एडीजी, डीआईजी ने किया उद्घाटन

-अब आधुनिक सुविधाओं से लैस नए भवन में संचालित होगा थाना दक्षिण

फिरोजाबाद। नगर के थाना दक्षिण, पुलिस मुख्यालय में यातायात लाइंस, परिवार परामर्श केंद्र के नवनिर्मित भवनों का भव्य शुभारंभ किया गया। एडीजी, डीआईजी, एसएसपी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर, हवन-पूजन कर नए भवन का शुभारम्भ किया। थानें में समस्त कामकाज अब नए और आधुनिक सुविधाओं से युक्त भवन में संचालित किये जाएंगे।

एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ ने थाना दक्षिण के नए भवन के उद्घाटन कार्यक्रम में कहा कि नए भवन के संचालन से पुलिस कार्यप्रणाली अधिक सुदृढ़, पारदर्शी और प्रभावी होगी। मिशन शक्ति कार्यालय की उपयोगिता पर जोर देते हुए कहा कि इससे महिलाओं की सुरक्षा, शिकायत निस्तारण और सहायता व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी। डीआईजी शैलेश पांडे ने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से लैस थाना भवन से न केवल पुलिसकर्मियों के कार्य वातावरण में सुधार होगा, बल्कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और बेहतर ढंग से नियंत्रित किया जा सकेगा।

Related Articles

Back to top button
होम
न्यूज़
जॉब्स
इन्फो.
वीडियो
अधिक