Firozabad Newsफिरोजाबाद शहर
फिरोजाबाद: विकसित भारत में युवाओं की भूमिका विषय पर हुई विचार गोष्ठी

फिरोजाबाद। स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में विकसित भारत में युवाओं की भूमिका विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विवेकानंद संदेश यात्रा निकाली गई।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महानगर द्वारा पॉलीवाल हॉल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ सदर विधायक मनीष असीजा, डॉ नीलम कांत, डॉ रेनू वर्मा, आकाश राठौड़, डॉ सोनम सेठ, राज पलिया, कृष्णा गुप्ता द्वारा स्वामी विवेकानंद, मॉ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन, माल्यार्पण कर किया गया। सदर विधायक मनीष असीजा ने कहा कि युवाओं को स्वामी विवेकानंद को अपने जीवन में अनुसरण कर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की आवश्यकता है।





