ethink advert
Firozabad Newsधार्मिक कार्यक्रमफिरोजाबाद शहर

फिरोजाबाद: 1108 कुंडीय मृत्युंजय महायज्ञ के लिए वेद भगवान की यात्रा का हुआ शुभारम्भ

फिरोजाबाद। नगर में होने वाले 1108 कुंडीय मृत्युंजय मां पीतांबरा महायज्ञ की सफलता के लिए वेद भगवान की यात्रा का शुभारम्भ किया गया। यात्रा जनपद के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए जनजागरण करेंगी।  राज राजेश्वरी कैला देवी मंदिर से शुक्रवार को वेद भगवान की यात्रा का शुभारम्भ मॉ पीताम्बरा के पीठाधीश्वर रामदास महाराज, सदर विधायक मनीष असीजा, महापौर कामिनी राठौर ने संयुक्त रूप से किया। रामदास महाराज ने बताया कि 1108 कुंडीय मृत्युंजय मां पीतांबरा महायज्ञ 6 से 17 मार्च तक चलेगा। मातृशक्ति कलश यात्रा 7 मार्च को निकाली जाएगी। यात्रा विभिन्न मार्गो से होती हुई गोपाल आश्रम में पहुंची। मार्ग में पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। यात्रा मार्ग भक्ति गीतों, मंत्रोच्चार और जयघोष से गूंज उठा। महायज्ञ में देश, प्रदेश से संत-महात्माओं का आगमन होगा। प्रतिदिन धार्मिक अनुष्ठान, प्रवचन होंगे। शनिवार को राधाकृष्ण मंदिर से यात्रा निकाली जायेगी। यात्रा में भाजपा महानगर अध्यक्ष डा सतीश दिवाकर, धर्मेन्द्र शर्मा, नानक चंद्र अग्रवाल, प्रदीप टंडन, अनुपम शर्मा, रामनरेश कटारा, पूनम शर्मा, पवन गुप्ता, दीपक गुप्ता, सत्यवीर गुप्ता, हरिओम वर्मा, प्रमोद राजौरिया, रमाकांत उपाध्याय, देवब्रत पांडे, निशांत मिश्रा, प्रशांत अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
होम
न्यूज़
जॉब्स
इन्फो.
वीडियो
अधिक