ethink advert
Firozabad News

Firozabad News: जिला ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ ने मातृृ शक्ति को किया सम्मानित

प्रत्येक महिला को संगठन से जोड़कर संगठन को मजबूत करना है-मिथलेश वशिष्ठ

फिरोजाबाद। जिला ब्राह्मण महासभा पंजीकृत महिला प्रकोष्ठ द्वारा एक सम्मान समारोह का आयोजन बौधाश्रम रोड स्थित गोपाल मैरिज होम में किया गया। जिसमें महिला जिला अध्यक्ष पंडित मिथिलेश वशिष्ठ एवं महानगर अध्यक्ष पंडित रिचा दीक्षित ने भगवान महर्षि परशुराम शोभायात्रा में जिन महिलाओं ने अपनी टीम के साथ बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। उन सभी महिलाओं का अंग वस्त्र भेटकर एवं प्रशस्ति पत्र देकर  सम्मानित किया गया।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष पंडित मिथलेश वशिष्ठ ने कहा की महिलाओं को एकजुट के साथ जिला ब्राह्मण महासभा को बढ़ाना है। जनपद में प्रत्येक महिला को संगठन से जोड़कर संगठन को मजबूत करना है। आगामी कार्यक्रमों के विषय में भी चर्चा की गई। कार्यक्रम का संचालन पंडित प्रतीक्षा शर्मा ने किया। अंत में पूर्व जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी, महिला जिलाध्यक्ष पंडित मिथलेश वशिष्ठ तथा महानगर अध्यक्ष पंडित रिचा दीक्षित का शॉल उड़ाकर, गुलदस्ता देकर सम्मान किया गया।

सम्मान समारोह में परशुराम शोभायात्रा अध्यक्ष तरुण उपाध्याय, शोभायात्रा संयोजक दिनेश वशिष्ठ, सीताराम शर्मा, सुनील वशिष्ठ, अश्वनी शर्मा, संदीप तिवारी, जिलाध्यक्ष मिथलेश वशिष्ठ, महानगर अध्यक्ष ऋचा दीक्षित, मीरा शर्मा, राधा शर्मा, शशि शर्मा, सरोज शर्मा, मधुरिमा वशिष्ठ, रश्मि शर्मा, कीर्ति शर्मा, लवली मृदुल, मधु शुक्ला, रेखा पचैरी, नेहा दुबे, जया दुबे, आशा भट्ट, सुमित्रा शर्मा, सुनीता तिवारी, प्रशांत वशिष्ठ, संजय शर्मा, अंबिका पाण्डेय, कन्हैया आदि मौजूद रहे।

Firozabad District Brahmin Mahasabha Women’s Cell honored the maternal power

Related Articles

Back to top button
होम
न्यूज़
जॉब्स
इन्फो.
वीडियो
अधिक