फिरोजाबाद शहर

Firozabad News: ऑल इण्डिया धनगर समाज महासंघ ने मनाई लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 228 वी पुण्यतिथि

फिरोजाबाद। ऑल इण्डिया धनगर समाज महासंघ द्वारा लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 228 वीं पुण्यतिथि दखल स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाई गई। इस दौरान समाज के लोगों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पाजंलि एवं माल्यार्पण कर श्रद्वा सुमन अर्पित किये।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि मातेश्वरी ने देश की अखण्डता के लिए विशेष प्रयास किये। उन्होंने पूरे देश में विकास कार्य करायें। इसलिए उन्हें लोकमाता का दर्जा प्राप्त हुआ। मातेश्वरी ने महिलाओं के सशक्तिकरण, सती कुप्रथा को समाप्त करने एवं शिक्षा के लिए विशेष प्रयास किये। इस दौरान मण्डल उपाध्यक्ष फौरन सिंह धनगर, उपाध्यक्ष केपी सिंह धनगर, लक्ष्मी नारायण धनगर, पुष्पेंद्र धनगर, रूपेश धनगर, बंटू धनगर, जिला महासचिव रामबाबू धनगर, जिला कोषाध्यक्ष एड. ब्रजेश धनगर, एड. राजवीर सिंह, हाकिम सिंह, सुखवीर सिंह, आनंद, ब्लॉक अध्यक्ष-चन्द्रवीर धनगर, जिला सचिव-ओमबाबू धनगर, भूपेन्द्र धनगर, किशन धनगर, ब्लॉक अध्यक्ष प्रेमसिंह धनगर, संगठन सचिव मौसम धनगर, मुकेश धनगर, विजय धनगर, केशव धनगर, किशन धनगर आदि रहे।

Advertisement BA

Related Articles

Back to top button
होम
न्यूज़
जॉब्स
लिंक्स
वीडियो
इन्फो.